{"_id":"5ef7aae68ebc3e42f8015a54","slug":"varanasi-petrol-news-varanasi-news-vns5326467197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ सपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ सपा ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी युवजन सभा की ओर से शनिवार को शाम शास्त्री चौक पर अनूठे ढंग से धरना दिया गया। नेताओं ने बाइक को सड़क पर लिटा कर उस पर सफेद कफन डाल कर फूल मालाएं चढ़ाई और उसके बाद धरना शुरू किया।
युवजन सभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव मलिक ने कहा कि सरकार गरीबों पर चौतरफा वार कर रही है। कोरोना ने हर किसी की कमर तोड़ कर रख दी है ऊपर से डीजल की कीमतों में रोज वृद्धि की जा रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। किसान परेशान हैं। मजदूर परेशान हैं। नौकरी करने वाले परेशान हैं। गृहणियां घर का बजट गड़बड़ा जाने के चलते परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि अविलंब इस मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाय।
उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन रामनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह को सौंपने के बाद धरना समाप्त किया। धरने में जितेंद याद मलिक, दिलदार खान, इंजमामूल खान, राहुल यादव, गोविंद यादव, आकाश सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे। धरने के दौरान रामनगर, लंका और आदमपुर थाने से पुलिस फोर्स मंगा ली गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन