फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi NH-31 Kaithi toll plaza started know how much you will have to loose pocket to travel

वाराणसी: एनएच-31 कैथी टोल प्लाजा हुआ शुरू, जानिए सफर करने के लिए कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
सार

रोडवेज से रोजाना 30 बसें गाजीपुर, 25 बसें मऊ होकर गोरखपुर और एक बस बलिया के लिए कैथी पुल से होकर गुजरती हैं।

विज्ञापन
Varanasi NH-31 Kaithi toll plaza started know how much you will have to loose pocket to travel
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रोडवेज बसों से गाजीपुर, बलिया, मऊ और गोरखपुर का सफर करने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बीते रविवार से एनएच 31 कैथी टोल प्लाजा को शुरू कर दिया गया है। इससे अब कैथी पुल से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को टोल टैक्स अदा करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


रोडवेज बस का सफर करने वाले यात्रियों को अब इस मार्ग पर 11 रुपये बढ़ा कर देना पड़ रहा है। अन्य वाहनों के लिए भी टैक्स का निर्धारण किया गया है। इलाके के 20 किलामीटर के दायरे में रहने वालों को मासिक पास की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए वाहन स्वामियों को 285 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा रहेगा उनसे दोगुना शुल्क वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन


बस किराए में वृद्धि से किचकिच 

रोडवेज से रोजाना 30 बसें गाजीपुर, 25 बसें मऊ होकर गोरखपुर और एक बस बलिया के लिए कैथी पुल से होकर गुजरती हैं। बस का सफर करने वाले हजारों यात्रियों का इस मार्ग पर आवागमन रहता है। अचानक किराए में वृद्धि से यात्रियों और रोडवेज कर्मियों में किचकिच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस प्रकार होगा किराया

स्थान पहले अब
गोरखपुर 258 269
मऊ 140 151
गाजीपुर 91 102
बलिया 182 193

वाहन के अनुसार निर्धारित टोल टैक्स
वाहन के प्रकार निर्धारित टोल टैक्स
भारी वाहन 765
12 चक्का वाहन 630
10 चक्का वाहन 440
बस और ट्रक 400
मिनी बस या अन्य वाहन 190
चार पहिया वाहन 120
 

कैथी टोल शुरू होने से गाजीपुर रूट से होकर जाने वाली सभी बसों का किराया रविवार से ही बढ़ा दिया गया है। रूट पर चलने वाली बसों के यात्रियों को 11 रुपये बढ़ा कर देने होंगे। - कमलाकांत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज 

टोल से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। टोल के 20 किमी दायरे में रहने वालों के लिए मासिक पास की व्यवस्था है। प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्री व विधायकों की वाहनों पर टेक्स नहीं लगाया गया है। - आनंद तिवारी, मैनेजर, टोल प्लाजा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed