फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News:Thailand's Deputy Ambassador visited Sarnath

Varanasi News:थाईलैंड के उपराजदूत ने किया सारनाथ भ्रमण

Sun, 21 Jul 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News:Thailand's Deputy Ambassador visited Sarnath
भारत में थाईलैंड के उपराजदूत थीराफत्त मोखोन्नविन ने शनिवार को सारनाथ भ्रमण किया। वे सुबह 11 बजे थाई बौद्ध विहार पहुंचे। थाई बौद्ध विहार स्थित मंदिर में उन्होंने भिक्षु मांगलिकों के नेतृत्व में तथागत की प्रतिमा के समक्ष पूजा-पाठ किया। इसके बाद पुरातात्विक खंडहर स्थित धर्मराजिका स्तूप, मूलगंध मंदिर अवशेष और धमेख स्तूप देखा। फिर संग्रहालय में रखी बुद्ध और हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को देखकर उनकी ऐतिहासिकता को जाना। इस दौरान सारनाथ के बारे में भंते डॉ. झेलमराज ने जानकारी दी। वहीं, थाई बौद्ध मंदिर के प्रभारी मांगलिकों ने उपराजदूत की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। उपराजदूत का काफिला लगभग चार बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed