फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News UP fourth-hottest city temperature 41 degree humidity 70 humidity rises alongside heat

Varanasi News: यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर काशी, तापमान 41.2 डिग्री, नमी 70%; तपिश के बाद अब उमस भी बढ़ी

Tue, 16 Jun 2026 06:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 16 Jun 2026 06:06 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ काशी उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। मानसून की आहट के बीच हवा में नमी 70 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Varanasi News UP fourth-hottest city temperature 41 degree humidity 70 humidity rises alongside heat
गर्मी के बीच गंगा स्नान करता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के साथ अब उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून की आहट के साथ हवा में नमी बढ़ने लगी है, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही वाराणसी उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर बन गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बांदा, प्रयागराज और हमीरपुर के बाद वाराणसी सबसे अधिक गर्म शहरों में शामिल रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के लगभग बराबर रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर 70 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई। मौसम का यह मिश्रित प्रभाव लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशान कर रहा है। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून बिहार तक पहुंच चुका है। बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश से सटे पश्चिमी चंपारण क्षेत्र के लिए मौसम संबंधी अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले करीब 10 दिनों में मानसून वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में भी दस्तक दे सकता है। इसके अलावा 17 जून के आसपास बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि वाराणसी के लिए फिलहाल किसी विशेष बारिश अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed