{"_id":"6884bf2f8a65eb49da0168db","slug":"varanasi-news-tension-between-bhu-students-and-doctors-allegation-of-negligence-students-sit-on-strike-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू के छात्रों और चिकित्सकों में तनातनी, लापरवाही का आरोप; धरने पर बैठे स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू के छात्रों और चिकित्सकों में तनातनी, लापरवाही का आरोप; धरने पर बैठे स्टूडेंट्स
Sat, 26 Jul 2025 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:12 PM IST
सार
बीएचयू के छात्रों और डाॅक्टर के बीच झड़प की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी भी माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों और रेजिडेंट के बीच शनिवार को एक बार फिर तनातनी का मामला सामने आया है। अस्पताल के गैस्ट्रोलाॅजी ओपीडी में दिखाने गए एक छात्र और रजिडेंट के बीच नोकझोंक हुई। छात्रों का आरोप है कि डाॅक्टर ने उसे देखा नहीं और पर्चा भी फेंक दिया। साथ ही दुर्व्यवहार भी कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही और छात्र भी माैके पर पहुंच गए। डाॅक्टर के खिलाफ धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर माैके पर प्राॅक्टोरियल बोर्ड और डाॅक्टरों की टीम भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक छात्रों से बातचीत की जा रही थी।
विज्ञापन