फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: South Indian devotee found hanging, was staying in a guest house in Ganesh Mahal area.

Varanasi News: फंदे से लटकता मिला दक्षिण भारतीय श्रद्धालु, परिजनों से बात हुई तो हुआ बड़ा खुलासा!

Fri, 22 Sep 2023 09:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Sep 2023 09:02 AM IST
सार

19 सितंबर की रात बंगलूरु निवासी बीएच कृष्णामूर्ति (52) गणेश महाल स्थित एक गेस्ट हाउस के प्रथम तल में कमरा लिया। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने अगले दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन कर वापस आने के बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। गुरुवार को भी उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को शंका हुई।

विज्ञापन
Varanasi News: South Indian devotee found hanging, was staying in a guest house in Ganesh Mahal area.
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दशाश्वमेध थाना के गणेश महाल स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए दक्षिण भारतीय श्रद्धालु ने फंदा लगाकर जान दे दी। गेस्ट हाउस प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर शव को फंदे से उतारा। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गेस्ट हाउस में श्रद्धालु द्वारा दर्ज कराए गए नाम-पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। श्रद्धालु की मां ने बताया कि वह घर से गायब था और इस संबंध में 17 सितंबर को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रिंग रोड पर यातायात रहेगा बंद: कल घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, पीएम के आगमन को लेकर यातायात में बदलाव

विज्ञापन

19 सितंबर की रात बंगलूरु निवासी बीएच कृष्णामूर्ति (52) गणेश महाल स्थित एक गेस्ट हाउस के प्रथम तल में कमरा लिया। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने अगले दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन कर वापस आने के बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। बृहस्पतिवार को भी उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को शंका हुई। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला। इस पर गेस्ट हाउस का स्टाफ दरवाजे में बने छेद से कमरे में झांका तो दक्षिण भारतीय श्रद्धालु फंदे के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे को तोड़ कर पुलिस अंदर घुसी तो दक्षिण भारतीय श्रद्धालु फंदे से लटका हुआ था। दक्षिण भारतीय श्रद्धालु के पास से 500 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिला। इस संबंध में दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि दक्षिण भारतीय श्रद्धालु की मां चनम्मा से बात हुई है। वह परिजनों को बताए बगैर ही यहां आए थे और उनके स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। उनकी शादी नहीं हुई थी और आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed