फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News PAC head constable committed suicide by hanging himself body found in mango orchard

Varanasi News: पीएसी के मुख्य आरक्षी ने फंदा लगाकर दी जान, आम के बगीचे में मिली लाश; कुछ दिन पहले ली थी छुट्टी

Sat, 12 Jul 2025 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

वाराणसी के पीएसी के मुख्य आरक्षी के फंदा लगाने की सूचना मिलते ही माैके पर चाैबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Varanasi News PAC head constable committed suicide by hanging himself body found in mango orchard
सुरेश यादव ने लगाया फंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी बारी गांव में शनिवार शाम आम के बगीचे में पीएसी के मुख्य आरक्षी सुरेश यादव (53) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटकता देख ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


कैथी गांव के सुरेश यादव 20वीं पीएसी आजमगढ़ में मुख्य आरक्षी थे। छह जुलाई को छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। सुबह घर से बिना कुछ बताए निकल गए। परिजन उन्हें ढूंढ़ रहे थे। इस बीच शाम 4 बजे टोल प्लाजा के पास आम के बगीचे में कुछ ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे उनका शव लटक रहा था। तुरंत सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर कैथी चौकी प्रभारी अनिल यादव पहुंचे थे और छानबीन की। किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश यादव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। 6 जुलाई को छुट्टी पर घर आए थे। एक बेटा और तीन बेटियां हैं। इधर कुछ दिनों से तनाव में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed