फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Clean shave mandatory for getting passport in varanasi

काम की बात: अगर बनवाना है पासपोर्ट, तो करना होगा क्लीन शेव; जानें- क्या है वजह

Thu, 13 Jun 2024 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2024 07:46 AM IST
सार

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले क्लीन शेव करवाना पड़ेगा। इसकी वजह है कि दाढ़ी वाली फोटो लगाने से दस्तावेजों के मिलान में दिक्कतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
Clean shave mandatory for getting passport in varanasi
पासपोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी के महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दस्तावेजों में बिना दाढ़ी वाली फोटो लगानी होगी। दाढ़ी वाली फोटो लगाने से दस्तावेजों के मिलान में दिक्कतें आ रही हैं। आवेदन करते समय फोटो में दाढ़ी होने की वजह से रोजाना 4 से 6 लोगों को दस्तावेज में फोटो बदलवाने की बात कह कर वापस कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पासपोर्ट कार्यालय पर आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया व जौनपुर जनपदों से रोजाना 500 से अधिक लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए आते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में नार्मल पासपोर्ट बनाने का रोजाना 780 स्लॉट, तत्काल के लिए 120 स्लॉट हैं। रोज 1000 से 1200 के बीच लोग नार्मल पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। वहीं, तत्काल के लिए भी 50 से 70 आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक पासपोर्ट अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि आधार, पैन कार्ड और दूसरे दस्तावेजों में फोटो पुरानी रहती है, लेकिन आवदेनकर्ता जब आवेदन करते हैं तो दाढ़ी वाली फोटो लगाते हैं। जिससे दस्तावेज के मिलान में परेशानी आती है। पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदनकर्ता दस्तावेज में फोटो चेंज कराएं या फिर दाढ़ी क्लीन करा कर दोबारा टोकन बुक करें। अगर दस्तावेज और आवेदन के समय फोटो नहीं मिलेगी तो पासपोर्ट नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed