फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Municipal Commissioner Reshuffles Desks of 17 Clerks to Expedite Work

Varanasi News: नगर आयुक्त ने बदला 17 लिपिकों का पटल, काम में आएगी तेजी; जान लें कार्यक्षेत्र

Sat, 18 Apr 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 06:05 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम में 17 लिपिकों के तबादले किए गए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपीं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ। फेरबदल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, कार्यों में तेजी लाना और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना बताया गया।

विज्ञापन
Varanasi News Municipal Commissioner Reshuffles Desks of 17 Clerks to Expedite Work
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: वाराणसी में नगर निगम प्रशासन ने कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निगम के विभिन्न विभागों और जोनों में तैनात 17 कनिष्ठ एवं वरिष्ठ लिपिकों के पटल बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से निगम के कामकाज में तेजी आएगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


तबादलों के तहत विरेंद्र पांडेय को लेखा विभाग से स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया है, जबकि दिलीप कुमार यादव को स्वास्थ्य विभाग से सामान्य विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वरिष्ठ लिपिक मोईज अहमद को नजारत विभाग से जन्म-मृत्यु मुख्यालय और राकेश कुमार सिंह को जन्म-मृत्यु मुख्यालय से पेंशन कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। आजाद अली को स्वास्थ्य विभाग से लेखा विभाग, जबकि ईशान फारूख को पेंशन कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग-सीएसयू में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के निर्देश

इसी क्रम में निशू चौधरी को आलोक विभाग से सारनाथ जोन और मिलन कुमार को वरुणा पार जोन से आलोक विभाग में भेजा गया है। मुस्तकीम अंसारी को लेखा परीक्षा विभाग से ऐढ़े व नक्खीघाट कांजी हाउस में तैनाती दी गई है, जबकि शनि पांडेय को राजस्व विभाग से पशुपालन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा आशीष कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, रोहित कुमार और जितेंद्र उपाध्याय सहित अन्य लिपिकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार इस व्यापक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना, विभागीय समन्वय बढ़ाना और नागरिक सेवाओं को अधिक सुगम बनाना है। इससे निगम की कार्यक्षमता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed