फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Huge fire in factory, fire brigade and people made great efforts; loss of lakhs

Varanasi News: कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और लोगों ने की कड़ी मशक्कत; लाखों का नुकसान

Wed, 12 Jun 2024 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 05:16 PM IST
सार

Varanasi News: कटर मशीन से निकली चिंगारी के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की। तब तक फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Varanasi News: Huge fire in factory, fire brigade and people made great efforts; loss of lakhs
आग लगने के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत भवन के पास साड़ी के डिब्बे बनाने वाले कारखाने में बुधवार की दोपहर आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कमलेश पटेल तीन भाई हैं। उनके पिता साड़ी के डिब्बे बनाने के प्रिंटिंग का कारखाना चलाते थे। उनकी मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी। पिछले चार जून को तीनों भाइयों के सहमति से कारखाने की खराब हो चुकी मशीनों व सामान को बेचने की सहमति बनी थी।
विज्ञापन


इसी को लेकर बुधवार की सुबह से एक मशीन को गैस कटर से कटवा रहे थे तभी गैस कटर मशीन से निकली चिंगारी बगल में रखे खराब केमिकल के डिब्बों पर पड़ी जिसके चलते आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश पटेल ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी और कारखाने के ऊपरी मंजिल पर उनके परिवार बगल की छत से निकल कर पड़ोसियों के यहां पहुंचकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। कमलेश पटेल के अनुसार इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed