फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News first time in 35 years Aarti site changed after Kartik Purnima thousands of people gathered

Varanasi News: 35 साल में पहली बार कार्तिक पूर्णिमा के बाद बदला आरती स्थल, जानें वजह; जुटे थे हजारों लोग

Sat, 08 Nov 2025 05:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 05:48 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एक बार फिर गंगा बढ़ने लगी है। इसको लेकर देव दीपावली के दिन आरती स्थल बदलनी पड़ी। पूजा समिति के लोगों ने इसकी तैयारी पहले से कर ली थी।

विज्ञापन
Varanasi News first time in 35 years Aarti site changed after Kartik Purnima thousands of people gathered
दशाश्वमेध घाट पर दिव्य और भव्य गंगा आरती। - फोटो : पुलिस

विस्तार

गंगा आरती के 35 साल के इतिहास में पहली बार कार्तिक पूर्णिमा के बाद जलस्तर बढ़ने से आरती स्थल में बदलाव करना पड़ा। शुक्रवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा सेवा निधि की गंगा आरती अपने मूल स्थान से 10 फीट पीछे हुई। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 15 से अधिक घाटों का संपर्क भी टूट गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात नौ बजे केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 63.26 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 63.10 मीटर पर स्थिर था। 
विज्ञापन


मध्यरात्रि के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई और रात नौ बजे फिर से गंगा का जलस्तर 63.26 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। शाम को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती स्थल पर पानी चढ़ने के कारण आरती को 10 फीट पीछे खिसकाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली की भरपूर थी तैयारी

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि मां गंगा की आरती का स्थान एक बार फिर बदला गया है। गंगा आरती के 35 वर्षों में यह पहला मौका है जब आरती स्थल पर भगवती मां गंगा का जलस्तर कार्तिक पूर्णिमा के बाद पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा आरती 10 फीट पीछे हो रही है। 

गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर आरती स्थल पर इंतजाम किए और सात अर्चकों ने मां गंगा की आरती उतारी। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी सप्ताह भर के पूर्वानुमान के अनुसार गंगा के जलस्तर में 0.4 मिलीमीटर के हिसाब से बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से सात मीटर नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed