फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कर्यक्रम

Mon, 01 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
वाराणसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को अलग-अलग माध्यमों से लोगों से तंबाकू का सेवन न करने की अपील की गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को तंबाकू से छुटकारा दिलाने का संकल्प भी दिलाया गया। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए ही इस बार गोष्ठी, सभा आदि के आयोजनों की तुलना में ऑनलाइन आयोजन अधिक हुए।
विज्ञापन

फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियां और उससे बचाव के प्रति जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. सौरभ प्रताप सिंह ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों और युवाओं को फेसबुक के माध्यम से तंबाकू का सेवन ना करने की अपील की। साथ ही लोगों को भी प्रेरित करते रहने को कहा।
विज्ञापन

उधर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमर अनुपम के देखरेख में अमरा अखरी में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने तंबाकू सेवन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. आदित्य शंकर पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. अर्चना सैनी, डॉ. प्रशांत सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा बहादुर आदमी पार्टी के चौकाघाट आफिस पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने ध्रूमपान का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान राजेन्द्र गांधी कुशवाहा, विशाल वर्मा, अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed