फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Businessman hangs himself shop Vikas under pressure due to business dealings

Varanasi News: कारोबारी ने दुकान में लगाई फांसी, व्यापारिक लेनदेन के कारण दबाव में था विकास; कोहराम

Sun, 07 Jun 2026 02:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 02:05 PM IST
सार

वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र के लोहटिया में लोहे की चादर कारोबारी विकास आनंद (34) ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वह व्यापारिक लेनदेन से तनाव में था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Varanasi News Businessman hangs himself shop Vikas under pressure due to business dealings
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहटिया इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लोहे की चादर के कारोबारी विकास आनंद (34) ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पियरी निवासी विकास आनंद की लोहटिया में बड़ा गणेश मंदिर के सामने गली में लोहे की चादर की दुकान है। उनके पिता जनार्दन स्वरूप आनंद ने बताया कि विकास पिछले कुछ दिनों से व्यापारिक लेनदेन को लेकर काफी तनाव में चल रहे थे। रविवार सुबह वह रोज की तरह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


दुकान पर पहुंचने के बाद जो दृश्य सामने आया, उसे देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। विकास दुकान के अंदर फांसी के फंदे से लटके हुए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

विकास अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी असमय मृत्यु की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया और परिजन बेसुध हो गए। पूरे इलाके में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यापारिक तनाव को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed