फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: A glimpse of indigenous products, producers and buyers got a common platform

Varanasi News:स्वदेशी उत्पादों की दिखी झलक, उत्पादकों और खरीदारों को मिला साझा मंच

Tue, 18 Jun 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: A glimpse of indigenous products, producers and buyers got a common platform
किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और गैर कृषि उत्पादक कंपनियों (ओएफपीओ) को सशक्त बनाने को लेकर तीन दिवसीय तरंग सामूहिकता का उत्सव प्रदर्शनी का उद्धाटन सोमवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुआ। नाबार्ड की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में उत्पादकों और खरीदारों को साझा मंच प्रदान किया गया। प्रदर्शनी में कृषि उत्पाद, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, मसाले, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टाॅल लगाए गए हैं। उद्धाटन मुख्य अतिथि नाबार्ड के सीजीएम संजय कुमार डेरा और जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने किया।
विज्ञापन

19 जून तक चलने वाली प्रदर्शनी के बारे में नाबार्ड के सीजीएम संजय कुमार डेरा ने बताया कि तरंग का उद्देश्य एफपीओ, ओएफपीओ को उनके स्वदेशी कृषि उत्पादों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, हथकरघा और हस्तशिल्पियों को सीधे उपभोक्ताओं के सामने प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। इस दौरान ग्रामीण उद्यमशीलता के तहत भी आयोजन होंगे। इसमें उत्पादों को ई-कॉमर्स से जोड़ना, बाजार तक पहुंचाना और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नाबार्ड के एजीएम अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में वाराणसी, जौनपुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली, सीतापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, औरैया, कुशीनगर, बदाऊं, मऊ और लखनऊ के 40 एफपीओ, ओएफपीओ भाग ले रहे हैं। इस दौरान एसएफएसी के उप परियोजना समन्वयक देविदत्त मोहंती, एलडीएम अवनीश अग्रवाल, बैंक ऑफ बड़ौदा के आरएम डीके तिवारी, ओएनडीसी के सलाहकार आशुतोष शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed