फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: 250 panel boxes are lying open, fear of accident

Varanasi News:खुले पड़े हैं 250 पैनल बॉक्स, हादसे का डर

Wed, 19 Jun 2024 06:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: 250 panel boxes are lying open, fear of accident
शहर में जगह-जगह बिजली के 250 केबल बॉक्स खुले पड़े हैं। इससे लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। शहर में 2000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन पैनल बिजली चोरी रोकने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन

केबल बॉक्स से उपभोक्ता के बिजली मीटर तक बिजली का कनेक्शन पहुंचाया जाता है। शहर के कबीर नगर, प्रेम तिराहा मार्ग, रीवा कोठी अस्सी, चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क आदि के विभिन्न मोहल्लों में लगे पैनल बॉक्स में अधिकतर के दरवाजे गायब हो चुके हैं। इसकी चपेट में आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खुले बाक्स से इंसानों के साथ जानवरों को भी खतरा है। बारिश में करंट भी लग सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली निगम के कर्मचारी पैनल बॉक्स बंद करने के लिए पहल नहीं कर रहे हैं। अस्सी निवासी पंकज ने बताया कि जल्द बारिश आने वाली है, अगर कोई इंतजाम नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बेनिया निवासी परवेज अहमद ने बताया कि कूड़ा बीनने वाले पैनल बॉक्स के दरवाजे चोरी कर कबाड़ में बेंच देते हैं। वहीं, पैनल बॉक्स की सुरक्षा के लिए लगाए गए ताले बिजली निगम के कर्मचारी बॉक्स बनाने के बाद लेकर चले गए। इससे बारिश-आंधी में पैनल के दरवाजे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर खुले पैनल बॉक्स को बंद करा दिया गया है। अगर कहीं पैनल खुला है तो उसे बंद कराने के लिए जल्द सर्वे कराएंगे। -एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article