फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation working under smart distribution system to improve power cuts

खुशखबरी: काशीवासियों को इस गर्मी नहीं झेलनी होगी बिजली कटौती, खास सिस्टम से किया जा रहा सुधार

Sat, 23 Dec 2023 11:44 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Dec 2023 11:44 AM IST
सार

पूर्वांचल डिस्कॉम के अधिकारियों ने बताया कि पिछली गर्मी और बरसात में वाराणसी समेत अन्य जिलों में जो समस्याएं आईं और उनसे जो परेशानी हुई, इससे उपभोक्ताओं को इस बार निजात मिलेगी। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation working under smart distribution system to improve power cuts
बिजली कटौती की समस्या का होगा समाधान (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

काशी वासियों के लिए खुशखबरी है। अगले साल गर्मी और बरसात में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। निगम की ओर से जर्जर तारों को बदला जा रहा है। लो वोल्टेज की समस्या खत्म करने के लिए ट्रांसफार्मरों में कैपेसिटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत निगम बिजली आपूर्ति की व्यवस्थाओं में भी सुधार के लिए तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने बताया कि पिछली गर्मी और बरसात में वाराणसी समेत अन्य जिलों में जो समस्याएं आईं और उनसे जो परेशानी हुई, इससे उपभोक्ताओं को इस बार निजात मिलेगी। इसके लिए निगम तैयारियों में जुटा है। सभी जिलों में जर्जर तारों को बदला जा रहा है। 
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों पर कैपिसिटर लगाए जा रहे हैं। अब तक चार पर लग चुके हैं और शेष में लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने की तैयारी है। शासन से बजट मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर की सड़कों से हटेगी बांस-बल्ली
प्रबंध निदेशक ने बताया कि शहर की सड़कों से बांस और बल्ली हटाई जाएगी। इसके लिए सड़कों का सर्वे कर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा हर उस क्षेत्र में खंभे व नए तार दौड़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed