फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation will launch an app for registration of pet owners

सहूलियत: अब एप से लाइसेंस, मालिक के साथ होगी जानवरों की तस्वीर; 500 रुपये देना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क

Tue, 25 Feb 2025 05:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 05:51 PM IST
सार

Varanasi News: जानवर पालने के शौकीन लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब पालतू जानवरों के लाइसेंस के लिए मार्च के पहले सप्ताह में नगर निगम एप लॉन्च करेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation will launch an app for registration of pet owners
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पालतू जानवरों के लाइसेंस के लिए नगर निगम अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके लिए एप तैयार किया गया है। मार्च के पहले सप्ताह से एप शुरू हो जाएगा। 500 रुपये रजिस्ट्रेशन का शुल्क लगेगा। इससे जानवर पालने के शौकीन लोग घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कार्ड पर मालिक और जानवरों की तस्वीर होगी। रजिस्ट्रेशन के समय ही वैक्सीनेशन भी किया जाएगा। जानवर पालने वाले को सारी जानकारी देने के बाद लाइसेंस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी तक यह सेवा ऑफलाइन थी। अस्पताल में आकर लाइसेंस बनवाना होता था। अभी तक नगर निगम में लगभग 850 कुत्तों और बिल्ली का पंजीकरण है। लोगों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (श्वान प्रजनन एवं विपणन) नियम 2017 के तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है। 
विज्ञापन


ऑफलाइन पंजीकरण शुल्क 507 रुपये निर्धारित है। पशुपालक का आधार कार्ड, कुत्ते की फोटो, वैक्सीन कार्ड लेकर नगर निगम के पशु चिकित्सा व कल्याण विभाग में पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण कराने से कुत्तों की सही संख्या की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
शहर में पशु प्रेमियों के लिए एप की शुरुआत की जा रही है। वैरिफिकेशन के बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सर्टिफिकेट के साथ जानवरों को लेकर सफर कर सकते हैं। -डॉ. शशांक पांडेय, पशु चिकित्सालय नगर निगम

कुत्तों की हो रही नसबंदी

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि शहर में स्ट्रीट डॉग की संख्या करीब 60 हजार है। इसमें लगभग 2430 कुत्तों की नसबंदी कराया जा चुकी है। अभी टीम के सदस्य मुहल्लें, गलियों में जाकर कुत्तों की नसबंदी कर रही है।
 
पेट एनीमल के लिए बन रहा डॉग का पार्लर
पेट एनीमल के लिए चितईपुर में डॉग पार्लर बनाया जा रहा है। पार्लर का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस पार्लर में कुत्ते, बिल्ली को रखा जाएगा। उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जो लोग इन्हें छोड़कर चले जाते हैं उनको भी पार्लर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed