फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation to develop park on 15 acres near Phulwariya

Varanasi: फुलवरिया के पास 15 एकड़ में पार्क विकसित करेगा नगर निगम, हरियाली के साथ होगा म्यूजिकल फाउंटेन

Sat, 08 Aug 2026 01:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 01:24 PM IST
सार

फुलवरिया के पास 15 एकड़ में पार्क विकसित किया जाएगा। यहां हरियाली के साथ म्यूजिकल फाउंटेन भी होगा। म्यूजिकल फाउंटेन ऐसी तकनीक पर आधारित होता है, जिसमें पानी की फुहारों को संगीत की लय के अनुसार नियंत्रित किया जाता है। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation to develop park on 15 acres near Phulwariya
पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम फुलवरिया फोरलेन के समीप छावनी परिषद की 15 एकड़ भूमि पर नया ग्रीन पार्क विकसित करेगा। इसके लिए जिला प्रशासन और छावनी परिषद के बीच भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। पार्क में हरियाली के साथ म्यूजिकल फाउंटेन भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


पार्क में कसरत के लिए सुविधाएं, योगशाला, ओपन जिम, खेल-कूद के लिए स्थान तथा औषधीय पौधों का बगीचा विकसित करने की योजना है। इसे काशी की संस्कृति और मौलिकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, म्यूजिकल फाउंटेन ऐसी तकनीक पर आधारित होता है, जिसमें पानी की फुहारों को संगीत की लय के अनुसार नियंत्रित किया जाता है। लेजर लाइट और विभिन्न रंगों की रोशनी के संयोजन से आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया जाता है।
विज्ञापन


इन फव्वारों का संचालन विशेष रूप से डिजाइन किए गए नोजल, पंप, लाइट और ध्वनि प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जो संगीत की ताल और सुर के अनुसार पानी की ऊंचाई, गति और दिशा को नियंत्रित करते हैं। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में देश के प्रमुख म्यूजिकल फाउंटेन में से एक स्थापित है। नोएडा, कानपुर और प्रयागराज में भी इस प्रकार के पार्क विकसित किए गए हैं। इसी तर्ज पर फुलवरिया में पार्क बनाया जाएगा। इसमें आकर्षक लाइटिंग के साथ छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बेहतर वातावरण को ध्यान में रखकर फुलवरिया के पास पार्क विकसित किया जाएगा। इससे शहरवासियों को एक नया पार्क मिलेगा। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed