फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation imposed fine of ₹5,000 for selling meat after ban

वाराणसी नगर निगम का एक्शन: प्रतिबंध के बाद मांस बेचने वाले पर 5,000 का लगाया जुर्माना, कड़ी चेतावनी दी

Wed, 14 Oct 2026 01:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 14 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

वाराणसी में नवरात्रि और एयर शो को ध्यान में रखकर 26 तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी कुछ स्थानों पर मांस बिक्री करते हुए मिलने पर निगम ने जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation imposed fine of ₹5,000 for selling meat after ban
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

नवरात्र पर नगर निगम के सख्त आदेश के बाद भी शहर में चोरी-छिपे मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान सप्तसागर क्षेत्र में एक मांस की दुकान खुली मिलने पर निगम की टीम ने 5000 का चालान काटा। साथ ही चेतावनी दी गई कि नवरात्र में नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यकारिणी ने तक शहर की सभी मांस, मछली व मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया था। यह आदेश 26 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सभी जोनों में विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। 
विज्ञापन


पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि मंगलवार को पूरे शहर में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकतर इलाकों में दुकानें बंद पाई गईं, लेकिन सप्तसागर में एक दुकान चोरी-छिपे चल रही थी। किसी भी मंदिर से 500 मीटर और श्री काशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर के दायरे में मांस की बिक्री, उपयोग व पशुवध पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरियल डिस्प्ले को देख पतंगबाजी पर भी प्रतिबंध
काशी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एरियल डिस्प्ले-2026 को देखते हुए नगर निगम ने नमो घाट के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्तूबर तक मांस-मछली की बिक्री व कटिंग पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है ताकि फाइटर जेट्स की निर्बाध उड़ान और बर्ड-हिट जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके । नगर आयुक्त ने बताया कि एयर शो के दौरान आकाश में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गंगा घाटों और आसपास के समूचे क्षेत्रों में पतंगबाजी पर भी प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed