फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi misdeeds case Blood samples of 14 accused sent to jail taken

सामूहिक दुष्कर्म मामला: जेल भेजे गए 14 आरोपियों का लिया गया ब्लड सैंपल, डीएनए टेस्ट के लिए किया जाएगा इस्तेमाल

Thu, 24 Apr 2025 08:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Apr 2025 08:05 AM IST
सार

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म मामला में जेल भेजे गए 14 आरोपियों का ब्लड सैंपल लिया गया। एसआईटी इसका इस्तेमाल पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट से मिलान करने व डीएनए टेस्ट के लिए करेगी। 

विज्ञापन
Varanasi misdeeds case Blood samples of 14 accused sent to jail taken
खून - फोटो : Freepik.com

विस्तार

वाराणसी जिले के खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए 14 आरोपियों का बुधवार को ब्लड सैंपल लिया गया। इसका इस्तेमाल पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट से मिलान और डीएनए टेस्ट के लिए एसआईटी करेगी। साथ ही जेल में बंद आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए मुकदमे के विवेचक को अनुमति मिल गई है। बृहस्पतिवार से विवेचक जेल जाकर एक-एक कर आरोपियों का बयान दर्ज करेंगे।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
युवती की मां ने लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 14 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


एसआईटी कर रही मामले की जांच
आरोपियों के परिजनों की ओर से दिए दए साक्ष्य के आधार पर पुलिस आयुक्त ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के सदस्यों ने युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन, सीडीआर, सीसी कैमरों की फुटेज और इंस्टाग्राम की चैट की मदद से 29 मार्च से 3 अप्रैल तक का डिजिटल फुटप्रिंट तैयार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बारहवीं के छात्र की कनपटी में गोली मार कर हत्या, स्कूल का असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार

आरोपियों के परिजनों से साक्ष्य लेने के साथ ही युवती के करीबियों और उसकी सहेली का बयान दर्ज किया गया। एसआईटी के प्रमुख डीसीपी वरुणा जोन/क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि टीम के सभी सदस्य सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुसार जांच कर रहे हैं। तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर जांच रिपोर्ट जल्द ही तैयार की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; सामूहिक दुष्कर्म केस: 30 मार्च को शॉपिंग करने गई थी, दो-तीन अप्रैल को कॉल की; PMO पहुंची पीड़िता की सहेली बोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed