फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Married woman takes own life hanging in Chaubepur discovery young man body in canal causes stir

वाराणसी: चौबेपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, नहर में खलनायक का शव मिलने से सनसनी; पहुंची पुलिस

Sat, 29 Aug 2026 09:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 09:41 AM IST
सार

चौबेपुर के नरायनपुर गांव में पूजा ने घर में पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं मोलनापुर गांव की नहर में जयप्रकाश गोड़ उर्फ खलनायक का शव मिला। हत्या की आशंका पर फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
Varanasi Married woman takes own life hanging in Chaubepur discovery young man body in canal causes stir
महिला के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। नरायनपुर गांव में दो बच्चों की मां विवाहिता ने घर में पंखे की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी सास और ननद मौजूद थीं। वहीं मोलनापुर गांव में नहर से 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


नरायनपुर गांव निवासी ठेकेदार जयश्री चौहान के बेटे विकास की पत्नी पूजा (25) ने शनिवार सुबह घर में फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर मायके वालों को सूचना दी गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन

पूजा का मायका गाजीपुर जिले के रामपुर सिधौना गांव में है। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। दो वर्ष पूर्व उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। घटना के समय घर में सास और ननद मौजूद थीं। पूजा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के बाहर शनिवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक अधेड़ युवक का शव नाली में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोलनापुर निवासी जयप्रकाश गौड़ उर्फ खलनायक (40) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, जयप्रकाश नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे वह घर से निकला था। चर्चा है कि पहले उसने गांव की एक दुकान से सुर्ती खरीदी और इसके बाद देशी शराब की दुकान पर गया। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव के बाहर नाली में उसका शव पड़ा मिला।

Varanasi Married woman takes own life hanging in Chaubepur discovery young man body in canal causes stir
खलनायक गोंड की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और उप निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

बताया गया कि जयप्रकाश चार भाइयों में से एक था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा लकी (13) और छोटा अंश (8) है। उसकी पत्नी चंदा देवी बनारस में रहती हैं। पति की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जयप्रकाश शराब के नशे में नाली की पक्की पुलिया में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। उसके पास से शराब की शीशी भी बरामद हुई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed