फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Madrasa girl students learning computer

तकनीक के सहारे सपनों में रंग भर रही मदरसा छात्राएं

Sat, 26 Aug 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 26 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Madrasa girl students learning computer
कंप्यूटर सीखतीं मदरसा छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

मदरसे की छात्राएं पढ़ाई के साथ अब तकनीक से भी कदमताल कर रही हैं। दुनिया में बदलाव को देखते हुए ये छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार करने के लिए दीनी तालीम के साथ-साथ कंप्यूटर और फैशन डिजाइनिंग के हुनर भी सीख रही हैं।

विज्ञापन

मदरसा छात्राओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘अराइज एंड अवेक’ संस्था की रमा सिंह दुर्गवंशी की पहल रंग लाने लगी है। उनकी संस्था की मदद से इस साल मदरसा दायरतुल इस्लाह चिरागे उलूम निस्वां, रसूलपुरा में छात्राओं के लिए कंप्यूटर ओर फैशन डिजाइनिंग कोर्स शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, यहां वर्चुअल क्लास की सुविधा भी छात्राओं को मुहैया कराई गई है। मौजूदा वक्त में यहां कंप्यूटर में 100 और फैशन डिजाइनिंग में 200 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमा सिंह ने फैशन डिजाइनिंग कोर्स को ‘तारे जमीन पर’ और कंप्यूटर कोर्स को ‘सूर्य किरण’ का नाम दिया है। इसके अलावा बुनकर कालोनी स्थित छात्रों के मदरसा चिरोगे उलूम में भी कंप्यूटर कोर्स व वर्चुअल क्लास चलाई जा रही है।

फैशन डिजाइनिंग के चल रहे रोज तीन बैच

Varanasi Madrasa girl students learning computer
मदरसा छात्राओं को ट्रेनिंग देतीं टीचर - फोटो : अमर उजाला

कोर्स कोआर्डिनेटर सुलताना आजमी ने कहा कि फैशन डिजाइनिंग के रोज तीन बैच चलते हैं। एक बैच दो घंटे का होता है। इसमें छात्राओं को अभी सिलाई-कढ़ाई सिखाई जा रही है। छह महीने में वे फैशन डिजाइनिंग में पारंगत हो जाएंगीं।

कंप्यूटर कोर्स कोआर्डिनेटर आमरीन सिद्दीकी ने कहा कि छात्राएं बड़े उत्साह के साथ कंप्यूटर सीख रही हैं। अभी उन्हें बेसिक जानकारी के साथ इंटरनेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई छात्राएं तो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

फैशन डिजाइनिंग सीख रही शमा परवीन कहती हैं कि हम भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। फैशन डिजाइनिंग कोर्स करके हम अपना बुटीक खोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed