Varanasi Lok Sabha Result Live: वाराणसी से PM मोदी, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और मिर्जापुर से अनुप्रिया की जीत
{"_id":"665e61f1754090720d0a3cc8","slug":"varanasi-lok-sabha-election-result-2024-live-winning-candidate-vote-percentage-narendra-modi-vs-ajay-rai-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Varanasi Lok Sabha Result Live: वाराणसी से PM मोदी, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और मिर्जापुर से अनुप्रिया की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 09:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:29 PM IST
खास बातें
UP Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों पर नतीजे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार जीत हासिल कर सांसद बने। वहीं मिर्जापुर से अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल ने भी तीसरी बार जीत हासिल की है। गाजीपुर से अफजाल अंसारी को जीत मिली है। आजमगढ़ में भी सपा का दबदबा रहा।
विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha Result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:29 PM, 04-Jun-2024
घोसी से सपा की जीत
मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी राजीव राय ने 162106 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर को शिकस्त दी है।
08:05 PM, 04-Jun-2024
सलेमपुर से सपा के रमाशंकर राजभर ने मारी बाजी
सलेमपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने बाजी मारी। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी है। रमाशंकर राजभर ने जीत के बाद सलेमपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे से सांसद के रूप में चुना है, उस पर खरा उतरने के लिए विकास के कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा।
विज्ञापन
07:54 PM, 04-Jun-2024
रॉबर्ट्सगंज से सपा के छोटेलाल खरवार जीते
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सपा के छोटेलाल खरवार को जीत मिली है। उन्हें 4.57 लाख मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल-एस की रिंकी कोल को 3.33 लाख वोट मिले हैं।
07:48 PM, 04-Jun-2024
लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद सरोज की हुई जीत
आजमगढ़ जनपद की लालगंज सीट से सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज को जीत मिली। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को शिकस्त दी। जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटीं। दरोगा प्रसाद ने मतों से जीत हासिल की है।
07:38 PM, 04-Jun-2024
पीएम की जीत पर बाबा विश्वनाथ को 251 किलो लड्डू का लगाया भोग
वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार चुनाव जीतने की खुशी में दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ को 251 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया गया।
07:34 PM, 04-Jun-2024
जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने मारी बाजी
जौनपुर लोकसभा सीट से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को मात दिया है। जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बाबू सिंह कुशवाहा को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 PM, 04-Jun-2024
मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज को मिली जीत
मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। तीत के बाद सांसद प्रिया सरोज को सीडीओ साईं तेजा सीलम ने प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सपाईयों में जश्न का माहौल रहा।
07:11 PM, 04-Jun-2024
बलिया से सपा की हुई जीत
बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय से करारी हार का सामना करना पड़ा। सनातन ने नीरज शेखर को लगभग 90 हजार मतों से पराजित किया। पिछले लोकसभा चुनाव में सनातन पांडेय को भाजपा प्रत्याशी से लगभग 15 हजार मतों से पराजित होना पड़ा था। इस बार उन्होंने भाजपा को धूल चटाकर अपनी हार का बदला ले लिया।
07:00 PM, 04-Jun-2024
अफजाल अंसारी ने गाजीपुर की जनता को कहा धन्यवाद
गाजीपुर जिले से जीत हासिल करने के बाद अफजाल अंसारी ने इंडी गठबंधन के नेताओं को और गाजीपुर की जनता का आभार जताया है।
06:58 PM, 04-Jun-2024
अनुप्रिया पटेल की जीत का मनाया जश्न
मिर्जापुर से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की जीत पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अनुप्रिया पटेल की जीत के बाद महिला समर्थकों ने ढोल ताशे पर थिरकते हुए खुशियां मनाईं।