फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Juvenile ran away from state children's home, case filed against four employees posted for surveilla

Varanasi: एग्जास्ट फैन को तोड़कर राजकीय बाल गृह से किशोर भागा, चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 02 Apr 2023 08:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

बाल गृह के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति वाराणसी के आदेश से फिरोजाबाद जिले के गढनमपुर का 12 वर्षीय किशोर बीते 26 मार्च को दाखिल किया गया था। 31 मार्च को निगरानी और देखरेख में तैनात कर्मियों ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी किशोर बाल गृह में नहीं है।

विज्ञापन
Varanasi Juvenile ran away from state children's home, case filed against four employees posted for surveilla
राजकीय बाल गृह से किशोर भागा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकीय बाल गृह (किशोर) रामनगर के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर 12 वर्षीय एक किशोर फरार हो गया। इस मामले में बाल गृह प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर किशोरों की निगरानी व सुरक्षा के लिए तैनात अशोक कुमार, सोनू प्रजापति, राजू वर्मा और शिव शंकर पांडेय के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sonebhadra Crime: इतनी सी बात पर लाठी डंडे से पीटकर पत्नी की ले ली जान, घटना के बाद आरोपी फरारराजकीय बाल गृह (किशोर) रामनगर के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर 12 वर्षीय एक किशोर फरार हो गया। इस मामले में बाल गृह प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर किशोरों की निगरानी व सुरक्षा के लिए तैनात अशोक कुमार, सोनू प्रजापति, राजू वर्मा और शिव शंकर पांडेय के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


निगरानी और सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने 31 मार्च को जानकारी दी कि फिरोजाबाद निवासी किशोर बाल गृह में नहीं है। 36 में से 35 किशोर ही बाल गृह में मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Juvenile ran away from state children's home, case filed against four employees posted for surveilla
वाराणसी का बाल सुधार गृह - फोटो : सोशल मीडिया

किशोर की खोजबीन की गई तो पता लगा कि वह अपने शयन कक्ष के एग्जास्ट फैन की जगह को तोड़कर बाल गृह से भाग गया है। किशोर की तलाश की गई। रामनगर कस्बे, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक खोजा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका।

इसके बाद लापरवाही बरतने के आरोप में बाल गृह के चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। रामनगर थाने में किशोर की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रामनगर इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय ने कहा कि किशोर की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed