फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Jalhupur integrated school sets an example of inclusive education children disabilities

Varanasi News: समावेशी शिक्षा की मिसाल बना जाल्हूपुर का समेकित विद्यालय, दिव्यांग और सामान्य बच्चे साथ पढ़ेंगे

Sat, 25 Jul 2026 07:18 PM IST
Aman Vishwakarma प्यारेलाल यादव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
प्यारेलाल यादव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 25 Jul 2026 07:18 PM IST
सार

जिले में चिरईगांव के जाल्हुपुर में 38.77 करोड़ रुपये से बना समेकित विद्यालय दिव्यांग और सामान्य बच्चों को एक साथ शिक्षा देगा। कक्षा छह से इंटर तक पढ़ाई, 550 विद्यार्थियों की क्षमता और 100 छात्रों के लिए आवासीय सुविधा होगी। विद्यालय पूरी तरह दिव्यांग अनुकूल है और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
Varanasi Jalhupur integrated school sets an example of inclusive education children disabilities
38.77 करोड़ से बना समेकित विद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: चिरईगांव ब्लॉक क्षेत्र के जाल्हुपुर में 38.77 करोड़ रुपये की लागत से तैयार समेकित विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और समावेशी व्यवस्था का उदाहरण बनेगा। इस विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां दिव्यांग और सामान्य बच्चे एक ही परिसर में साथ पढ़ाई करेंगे। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों को अलग विद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनमें आत्मविश्वास के साथ सामाजिक समरसता की भावना भी विकसित होगी।

विज्ञापन


करीब तीन एकड़ क्षेत्र में निर्मित इस अत्याधुनिक विद्यालय में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यालय में कुल 550 विद्यार्थियों के अध्ययन की क्षमता है। साथ ही 100 विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें 50 बालकों और 50 बालिकाओं के रहने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। विद्यालय का पूरा परिसर दिव्यांग अनुकूल बनाया गया है, ताकि विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले बच्चे बिना किसी बाधा के शिक्षा ग्रहण कर सकें।

विज्ञापन

विद्यालय में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ रैंप, सुगम मार्ग, विशेष शौचालय और अन्य आवश्यक संसाधन विकसित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समान अवसर प्रदान करते हुए मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और समानता की भावना मजबूत होगी।

जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी बच्चों को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समेकित विद्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि यहां दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक बन सकें।

उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के संचालन से न केवल दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा, बल्कि समाज में समावेशी शिक्षा की अवधारणा भी मजबूत होगी। आने वाले समय में यह विद्यालय प्रदेश के लिए एक मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित हो सकता है, जहां समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य साकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed