फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Innerwheel Club of Varanasi Central planted trees, also told the way to avoid natural calamities

Varanasi: इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल ने किया वृक्षारोपण, प्राकृतिक आपदाओं से बचने का उपाय भी बताया

Fri, 14 Jul 2023 12:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Jul 2023 12:35 PM IST
सार

वैज्ञानिकों द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं है और अपनी जरूरत के लिए लगातार वृक्षों की कटाई एवं वनों का दोहन कर रहे हैं। आज देश के कई राज्यों में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जो हमारे पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम है।

विज्ञापन
Varanasi: Innerwheel Club of Varanasi Central planted trees, also told the way to avoid natural calamities
Varanasi: इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल ने किया वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल ने वृक्षारोपण किया। शुक्रवार को अस्सी क्षेत्र स्थित उद्यान में वृक्षारोपण करते हुए प्राकृतिक सामंजस्य के लिए हरियाली को आवश्यक बताया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि आज के भौतिकतावादी परिवेश में हमने पर्यावरण के साथ सामंजस्य को अनदेखा किया है, जिसके परिणाम स्वरूप आज हमें प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। वायुमंडल में तेजी से गर्मी बढ़ रही है, समुंद्र का जलस्तर बढ़ने के साथ भूस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी समेत दो घायल
विज्ञापन


वैज्ञानिकों द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं है और अपनी जरूरत के लिए लगातार वृक्षों की कटाई एवं वनों का दोहन कर रहे हैं। आज देश के कई राज्यों में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जो हमारे पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि अगर हम आज भी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए गंभीर नहीं हुए तो हमारे आने वाली पीढ़ी को इससे भी गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब की कमल अग्रवाल ने बताया कि कन्दवा, रामनगर, अस्सी, रविन्द्रपुरी, लंका सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सौ वृक्ष लगाने की योजना पर हम अग्रसर है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत क्लब की सचिव सुमित्रा सिंह द्वारा अध्यक्ष नीलम गुप्ता को कालर पहनाने के साथ इनरव्हील प्रार्थना से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed