{"_id":"63206245e4b6c3464f68c4b7","slug":"varanasi-house-collapsed-on-the-family-sitting-in-the-room-five-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कमरे में बैठे परिवार पर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, पांच लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कमरे में बैठे परिवार पर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, पांच लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
Tue, 13 Sep 2022 04:28 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 13 Sep 2022 04:28 PM IST
सार
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान का छज्जा परिवार पर गिर पड़ा। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मलबे के नीचे दबे लोगों को किसी प्रकार निकाल कर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मकान का मलबा गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैतपुरा थाना क्षेत्र के प्याले गढ़हा (कच्चीबाग) इलाके में मंगलवार को मकान का धरन (छज्जा) और मलबा गिरने के कारण एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मलबे के नीचे दबे लोगों को किसी प्रकार निकाल कर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। प्याले गढ़हा क्षेत्र में वाजबुन्निशा का वर्षों पुराना दो मंजिला मकान है। घटना के वक्त वाजबुन्निशा (65), कैसरन्निशा (35), फैयाजुद्दीन (22) अमीन बीबी (20), और रिजा बीबी (11) पहले मंजिल पर बने कमरे में बैठे थे। तभी उनके उपर दूसरे मंजिल का धरन और फर्श का मलबा भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चारों ओर घायलों की चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
कच्ची बाग इलाके में है सैकड़ों जर्जर मकान
बुनकरी और रेशम मार्केट के लिए चर्चित जैतपुरा के कच्ची बाग इलाके में सौकड़ों जरजर मकान हैं। इन मकानों को लकड़ी के धरन और सुर्खी चुना पर खड़ा किया गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में कई मकान ऐसे भी हैं जो अपनी मियाद कब की पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद भी इनमें दुकान चलाने के साथ लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन