फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ganga Ghats lost contact water level continues to rise at a speed of 4 cm per hour

वाराणसी : गंगा घाटों का संपर्क टूटा, जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी

Fri, 17 Sep 2021 08:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 08:41 PM IST
सार

24 घंटे में गंगा के जलस्तर में साढ़े तीन फुट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
Varanasi Ganga Ghats lost contact water level continues to rise at a speed of 4 cm per hour
वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा में उफान तेज हो गया है। हालत यह है कि बनारस में गंगा के बढ़ाव के कारण घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। वहीं गंगा के बढ़ाव से वरुणा में भी पलट प्रवाह शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.68 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में साढ़े तीन फुट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन


गंगा अब अस्सी घाट के सुबह बनारस के मंच की सीढ़ियों को छूने लगी हैं। अस्सी से राजघाट के बीच गंगा के घाटों का आपसी संपर्क सुबह 10 बजे तक टूट गया था। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 65.18 मीटर दर्ज किया गया था। दो बजे तक गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही थी। 11 से दो बजे के बीच गंगा की रफ्तार चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा, तीन से पांच बजे बजे तक पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटा और इसके बाद फिर से चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी रहा। 

विज्ञापन

रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। गंगा के बढ़ते जलस्तर से वरुणा में पलट प्रवाह ने तटवासियों की नींद उड़ा दी है। उन्हें फिर से एक बार बाढ़ का डर सताने लगा है। जलस्तर के दोबारा बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है। एनडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा इस समय चेतावनी बिंदु 70.262 से लगभग साढ़े चार मीटर नीचे 65.68 पर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed