फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Forest department will organize dolphin safari in Varanasi through its boat

काशी में डॉल्फिन सफारी की सैर: वन विभाग की नाव से एक बार में सात पर्यटक कर सकेंगे भ्रमण, रोज उठा सकेंगे आनंद

Sat, 22 Mar 2025 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

वाराणसी में अब वन विभाग अपनी नाव से डॉल्फिन सफारी की सैर कराएगा। एक बार में सात पर्यटक भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए वन विभाग पर्यटन विभाग की भी मदद लेगा।

विज्ञापन
Varanasi Forest department will organize dolphin safari in Varanasi through its boat
काशी में कर सकेंगे डॉल्फिन सफारी की सैर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक पल के लिए पानी से बाहर आना और गायब हो जाना। अठखेलियां करती डॉल्फिन (सूंस) को देखने के लिए हमें कितनी मशक्कत करनी पड़ती है। माना जाता है कि डॉल्फिन दो से तीन मिनट में सांस लेने के लिए पानी से ऊपर कूदती है। इसको देखने वालों की दीवानगी देखते हुए वन विभाग टाइगर सफारी की तर्ज पर वाराणसी में डॉल्फिन सफारी बनाने जा रहा है। इसमें लोग वन विभाग की नाव से सफारी की सैर कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग पर्यटन विभाग की भी मदद लेगा।

विज्ञापन


वन संरक्षक डॉ. रवि सिंह ने बताया कि एक बार में सात पर्यटक नौका में आधे घंटे तक भ्रमण कर सकते है। भ्रमण करने के लिए उनको रजिस्ट्रेशन करना है, रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग जल्द ही एक वेबसाइट बनाएगा। विभाग के अधिकारी पर्यटकों को डॉल्फिन के बारे में जानकारी भी देंगे। 
विज्ञापन


प्रतिदिन तीन से चार बार नाव का संचालन किया जाएगा। एक बार भ्रमण के लिए समय निर्धारित किया गया है। कैथी से ढकवां गांव के बीच में अभी डॉल्फिन की संख्या 50 से 60 तक होने का अनुमान है। डॉल्फिन की संख्या का बढ़ना गंगाजल की गुणवत्ता में सुधार से संभव हुआ है। साथ ही यह मौसम विज्ञानियों और डॉल्फिन प्रेमियों के लिए एक राहत भरी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉल्फिन दो से तीन मिनट में सांस लेने के लिए पानी के ऊपर आती हैं। गंगाजल की गुणवत्ता में सुधार होने से कैथी के निकट इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कैथी में डॉल्फिन देखने के लिए लगातार पर्यटक आते है। बढ़ते पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए विभाग इसकी शुरुआत कर रहा है। गंगा में इन दिनों बड़ी डॉल्फिन के साथ उनके बच्चों को भी देखा जा सकता है। मछुआरों को डॉल्फिन के बारे में जागरूक किया जा रहा, जिससे इनको बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed