फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi five intersections will be widened and Chandpur will be biggest intersection of Purvanchal

बदल रही काशी: 36 मीटर चौड़े होंगे पांच चौराहे, चांदपुर होगा पूर्वांचल का सबसे बड़ा चौराहा; जानें- PWD का प्लान

Sun, 14 Jan 2024 02:48 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक मिश्र, वाराणसी
अभिषेक मिश्र, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 02:48 PM IST
सार

वाराणसी में सड़क चौड़ीकरम के बाद वाहन सरपट दौड़ेंगे। शहर में पांच चौराहों को भी 36 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए इसी महीने से काम शुरू होगा। जो मार्च तक पूरा होगा। यह योजना पीडब्ल्यूडी ने बनाई है। 

विज्ञापन
Varanasi five intersections will be widened and Chandpur will be biggest intersection of Purvanchal
पुलिस लाइन चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले दो महीनों में शहर की यातायात व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा। चौड़ी की जा रही सड़कों के चौराहे भी चौड़े किए जाएंगे। कचहरी से आशापुर के बीच पड़ने वाले कचहरी, पुलिस लाइन, काली मंदिर, पहड़िया, आशापुर चौराहे पहले चौड़े होंगे। इन्हें 36 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसकी योजना पहले से तैयार है। इस महीने से ही चौड़ीकरण शुरू होगा। मार्च तक काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सभी मार्गों के चौराहों को भी चौड़ा करने की योजना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने चौराहों को चिह्नित भी कर लिया है। मार्च 2024 के समापन तक सड़क व चौराहों का चौड़ीकरण पूरा हो जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था तो सुदृढ़ होगी ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहा और ककरमत्ता तिराहे का चौड़ीकरण नहीं
योजना के मुताबिक मंडुवाडीह चौराहे और ककरमत्ता तिराहे का चौड़ीकरण नहीं होगा। इन दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। सेतु निगम की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते ही फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर होगा पूर्वांचल का सबसे बड़ा चौराहा

मोहनसराय से बौलिया तक निर्माणाधीन सिक्सलेन में चांदपुर में पूर्वांचल का सबसे बड़ा चौराहा बनाने की तैयारी है। यहां वर्तमान सड़क के केंद्र से 28 मीटर एक तरफ तक खाली कराया जाएगा। इसके साथ ही चौराहे के चारो तरफ 20 से 30 मीटर तक चौड़ाई में चौराहे को विकसित किया जाएगा। इसी चौराहे से एक फोरलेन लोहता होते हुए अकेलवा में रिंग रोड को जोड़ रहा है।

इन चौराहों को भी चौड़ा करने की योजना
शहर को जाम से राहत देने को सर्वाधिक ट्रैफिक झेलने वाले चौराहों को भी चिह्नित किया गया है। इनमें सुंदरपुर, लंका, पड़ाव, रामनगर चौक, पांडेयपुर, रोहनिया चौराहे को भी चौड़ा करने की योजना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन्हें भी चौड़ा करने का काम जल्द ही किया जाएगा।

क्या कहते हैं अदिकारी
प्रमुख सड़कों के साथ ही चौराहों को भी चौड़ीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। जिन पांच चौराहों को पहले चौड़ा किया जा रहा है, वे सभी अन्य जिलों को वाराणसी से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर हैं। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed