फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi FIR lodged three individuals including former employee alleged extortion through blackmail

Varanasi News: ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का आरोप, पूर्व कर्मचारी समेत तीन पर FIR; एचआर हेड ने की शिकायत

Mon, 27 Jul 2026 03:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

गोदौलिया के होटल एचवीएच की पूर्व कर्मचारी आशिका जैन, उसके पिता पारस जैन और हिमांशु यादव पर रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है। होटल प्रबंधन ने पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi FIR lodged three individuals including former employee alleged extortion through blackmail
दशाश्वमेध थाने में मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: गोदौलिया स्थित होटल एचवीएच की एक पूर्व महिला कर्मचारी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने, ब्लैकमेल करने तथा सोशल मीडिया पर होटल प्रबंधन की मानहानि करने के आरोप में दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

होटल का संचालन करने वाले वीएचवी ग्रुप के एचआर हेड सनी सोनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, आशिका जैन होटल में फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने 23 जून को बिना पूर्व सूचना के नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 22 जुलाई की शाम आशिका जैन अपने पिता पारस जैन और कुछ वर्दीधारियों के साथ होटल पहुंचीं। वहां उन्होंने फ्रंट ऑफिस मैनेजर उत्कर्ष शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने होटल प्रबंधन पर दबाव बनाते हुए कहा कि मालिक से पांच लाख रुपये लिए बिना नहीं छोड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होटल प्रबंधन का आरोप है कि अगले दिन 23 जुलाई को आशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होटल के प्रबंध निदेशक और मैनेजर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में भ्रामक पोस्ट साझा कर होटल की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

मामले में हिमांशु यादव नामक एक अन्य व्यक्ति का भी नाम सामने आया है। शिकायत के अनुसार, उसने स्वयं को काशी हिंदू विश्वविद्यालय का छात्र नेता बताते हुए फोन पर होटल प्रबंधन को धमकी दी और कथित रूप से अवैध वसूली का दबाव बनाया।

सनी सोनी ने पुलिस को यह भी बताया कि होटल में पूर्व में हुई चोरी की एक घटना में आशिका जैन की कथित संलिप्तता से जुड़े रिकॉर्डेड साक्ष्य भी मौजूद हैं। हालांकि, इस आरोप की जांच पुलिस कर रही है।

एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशिका जैन, उसके पिता पारस जैन और हिमांशु यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed