फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Female students provided safety-related information new helpline number also issued

Varanasi News: छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दीं, नया हेल्पलाइन नंबर भी जारी; कार्यशाला में टिप्स

Sun, 09 Aug 2026 01:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 01:11 PM IST
सार

वाराणसी में मिशन शक्ति अभियान के तहत मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज लल्लापुरा और वनिता इंटरमीडिएट कॉलेज चेतगंज में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर बताए। वाराणसी कमिश्नरेट का नया हेल्पलाइन नंबर 9670705555 भी जारी किया गया। छात्राओं को कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Varanasi Female students provided safety-related information new helpline number also issued
कार्यशाला में शामिल छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज लल्लापुरा और वनिता इंटरमीडिएट कॉलेज चेतगंज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ‘बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान’ विषय पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी वैभव बंगर ने छात्राओं को महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि जागरूकता ही किसी भी तरह के अपराध से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा प्रबंधों की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यशाला में छात्राओं को आपात स्थिति में मदद लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। पुलिस की आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और विमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930, स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर बताया गया।

इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से जारी नए हेल्पलाइन नंबर 9670705555 की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम में एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह और सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने समाधान बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed