फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Family members attacked team for providing medicines to patients in home isolation

वाराणसी : होम आइसोलेशन में मरीज को दवा देने गई टीम पर परिवार के लोगों ने किया हमला

Tue, 04 May 2021 12:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 12:32 AM IST
सार

डॉक्टर की तहरीर पर शिवपुर थाने में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर की रैपिड रिस्पांस टीम गई थी मरीज की जांच करने

विज्ञापन
Varanasi: Family members attacked team for providing medicines to patients in home isolation
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज को दवा देने गई शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र की रैपिड रिस्पांस टीम पर सोमवार को मरीज के परिजनों ने हमला कर दिया। इस मामले में डॉक्टर की तहरीर पर शिवपुर थाने में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर घटना से नाराज संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है।

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए ब्लॉक वार रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। टीम के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को जरूरी दवाएं पहुंचाई जा रही हैं साथ ही मरीज और घर के सदस्यों की जांच की जा रही है। सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर स्थित रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य डॉ. शैलेंद्र कुमार शिवपुर में एक मरीज के घर टीम के साथ दवा लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने परिजनों से ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच कराने को कहा, जिस पर परिवार का एक युवक कुछ दिन पहले घर में एक मरीज की मौत का हवाला देते हुए भड़क गया। युवक ने गाली देने के साथ पत्थर से हमला किया। इसके साथ ही ड्राइवर की पिटाई की गई। उधर, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अब्दुल जावेद ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर रैपिड रिस्पांस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed