{"_id":"608516f68ebc3e8d38236003","slug":"varanasi-facebook-poster-arrested-for-giving-oxygen-cylinders-for-35-thousand-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : 35 हजार में ऑक्सीजन सिलिंडर देने के लिए फेसबुक पोस्ट करने वाला छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : 35 हजार में ऑक्सीजन सिलिंडर देने के लिए फेसबुक पोस्ट करने वाला छात्र गिरफ्तार
Sun, 25 Apr 2021 12:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में 35 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने संबंधी फेसबुक पोस्ट को लेकर यूपी कॉलेज के बीसीए के छात्र शौर्य कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। खजुरी गोला पांडेयपुर निवासी शौर्य को पुलिस अदालत में पेश करने ले गई है। यह कार्रवाई पुलिस ने शनिवार को ट्वीटर पर मिली शिकायत के आधार पर की है।
फेसबुक पर शौर्य कुमार की आईडी से एक मैसेज किया गया था कि यदि किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए तो दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। एक व्यक्ति की मदद के लिए राष्ट्रीय हिंदू दल के अध्यक्ष रोशन पांडेय ने दिए गए मोबाइल नंबर पर शनिवार को संपर्क किया तो उन्हें 10 लीटर के नए ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत 35 हजार रुपये बताई गई।

इस पर उन्होंने एतराज जताया तो सामने वाले ने सिलिंडर देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत कॉल रिकार्डिंग सौंप कर रोशन ने पुलिस से की। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय खजुरी स्थित आफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले यूपी कॉलेज के बीसीए के छात्र को पकड़ कर लालपुर पांडेयपुर थाने ले गए।
पूछताछ में शौर्य ने बताया कि हाल ही में उसके परिवार के दो लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी। उस दौरान उसे ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ी थी तो एक व्यक्ति ने कहा था कि वह दिलवा देगा। उस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा तो उसका कहना था कि उसे पता लगा था कि चंदौली में आसानी से सिलिंडर मिल रहा है। यह जानकारी उसने शौर्य को दी थी। शौर्य से फिर पूछताछ शुरू हुई तो उसका कहना था कि फेसबुक पर उसके पोस्ट करते ही इतने फोन आए कि उसे लगा कि वह भी प्रति सिलिंडर एक हजार से 1500 रुपये कमा लेगा। हालांकि किसी को वह सिलिंडर दिलवा नहीं पाया था।