डीएम के निर्देश- औद्योगिक भूमि पर बस अड्डा चलाने वालों पर हो एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायफल क्लब में उद्योग बंधु की गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें जिला अधिकारी कौशलराज शर्मा ने पीडब्लयूडी को औद्योगिक आस्थान चांदपुर में सड़क चौड़ीकरण, नाली, सीसी इंटरलॉकिंग, आरसीसी नाले का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी को टेंडर जारी कर काम शुरू कराने के साथ तीन माह में पूरा कराने को कहा। डीएम ने पोस्ट ऑफिस के पास औद्योगिक भूखंड पर एक साल से निजी बस अड्डे के संचालन पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त उद्योग को एफआईआर कराने को कहा।
डीएम ने कहा कि औद्योगिक आस्थान के भूखंड का इस्तेमाल केवल उद्योग के लिए होगा। इससे इतर काम करने वालों पर एफआईआर होगी। बिजली विभाग को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट पाने के लिए आवेदन के समय ही चेक लिस्ट के अनुसार कमी बताएं। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग से संबंधित सिक्योरिटी मनी और अन्य जानकारियां संगठनों को मुहैया कराएं।
औद्योगिक क्षेत्र में सीवर सफाई, मैनहोल के ढक्कन लगाने, कूड़ा उठान आदि कार्य तत्काल शुरू कराएं। वहीं फायर स्टेशन की मांग पर आस्थान का प्लान उपलब्ध कराने को कहा।
10 दिन में तैयार हो ईंट भट्ठों की सूची
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश दिया कि 10 दिन र्में इंट भट्ठों की सूची तैयार करें। बगैर अनुमति के कोई कार्य न कराएं। करखियांव में अमूल प्लांट के लिए 2001 से आवंटित भूमि का अधिग्रहण न होने पर डीएम ने 10 दिन में कब्जा लेने का निर्देश दिया। बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारियों के अलावा कई उद्यमी मौजूद रहे। बैठक में आईआईए के डिविजनल चेयरमैन राजेश भाटिया, नीरज पारिख, पीयूष अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजेश सिंह, कमलाकांत पांडेय, ज्योति शंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।