फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi court declared absconding former mp and his son

सपा के पूर्व सांसद और उसके बेटे को कोर्ट ने फरार घोषित किया, इस मामले में हैं आरोपी

Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Varanasi court declared absconding former mp and his son
जवाहर जायसवाल - फोटो : self
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेपी यादव की अदालत ने बैंक कर्मी महेश जायसवाल की हत्या के आरोप में सपा के पूर्व सांसद और शराब कारोबारी जवाहर जायसवाल व उनके बेटे गौरव जायसवाल को फरार घोषित किया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश में कहा है कि आरोपियों के स्थायी-अस्थायी आवास और रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, कलेक्ट्रेट व कचहरी जैसे सार्वजनिक स्थलों पर उनके फरार होने की सूचना चस्पा कराई जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय समाचार पत्रों में भी फरार होने के आदेश का प्रकाशन कराया जाए।
विज्ञापन


अदालत में मामले के विवेचक इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने आवेदन देकर कहा कि जवाहर और गौरव की गिरफ्तारी का वारंट जारी है। दोनों आरोपी अपने सगे-संबंधियों के जरिये अपनी संपत्तियां हटा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश नहीं जारी है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत दोनों आरोपियों को फरार घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आदेश में कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की लेकिन दोनों आरोपी पकड़े नहीं जा सके। कोर्ट में दोनों आरोपियों के आत्मसमर्पण का आवेदन भी नहीं दाखिल है और इस संबंध में स्थगन आदेश भी नहीं है। ऐसे में दोनों आरोपियों को फरार घोषित किया जाता है।

यह है पूरा मामला

Varanasi court declared absconding former mp and his son
demo pic
बता दें कि 23 अप्रैल 2012 को अर्दली बाजार निवासी बैंक कर्मचारी महेश जायसवाल की हत्या भोजूबीर में गोली मार कर की गई थी। कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना में सनी सिंह व हैदर (दोनों मारे गए), जिला जेल में निरुद्ध रिंकू उर्फ फहीम, बांदा जेल में निरुद्ध अजय-विजय, गाजीपुर जेल में निरुद्ध रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू सहित आठ आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। 

इस बीच महेश के भाई गुड्डू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हत्या उनकी की जानी थी, लेकिन गलती से महेश की कर दी गई। इसके साथ ही गुड्डू ने हत्या का सूत्रधार जवाहर और उसके बेटे गौरव को बताया।

साथ गुड्डू जायसवाल ही कहना था कि उनके भाई की हत्या हुए साढ़े छह साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन वो न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जवाहर के प्रभाव के कारण पुलिस ने उनकी कोई खास मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed