फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi coronavirus updates: corona in varanasi More than two corona patients died everyday due to covid-19

Corona in Varanasi: दो और संक्रमितों की मौत, डीएम आवास के व्यक्ति समेत 145 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Varanasi coronavirus updates: corona in varanasi More than two corona patients died everyday due to covid-19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को ही 172 नए मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को भी दो मरीजों की मौत हुई जबकि 145 नए मामले सामने आए हैं। इसमें डीएम आवास में होमगार्ड के साथ ही बीएचयू में सुश्रुत हॉस्टल, एलडी गर्ल्स हॉस्टल, स्टूडेंट हेल्थ सेंटर के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मी और निजी अस्पतालों में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को बीएचयू से कुल 1590 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को  माधोपुर में 62 वर्षीय पुरुष और हुकूलगंज नई बस्ती में 51 वर्ष की महिला की भी  मौत हो गई। इसके अलावा पांच मौतों की जानकारी देर से मिलने पर उसे पोर्टल पर अपलोड किया गया। उधर नए मरीजो में कचहरी मेडिकल यूनिट में एक, डीएम आवास में 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन

Varanasi coronavirus updates: corona in varanasi More than two corona patients died everyday due to covid-19
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा वाराणसी सदर बाजार कैंट में एक, विराट कंपलेक्स नॉटी ईमली में एक , हनुमान घाट शिवपुर में एक-एक, महिला थाना में पुलिसकर्मी के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव और बीएचयू में एक, रमाकांत नगर पिशाच मोचन, शांति पुरम कॉलोनी पांडेपुर, सुंदरपुर, डीएलडब्लू में एक, चंदवा चित्तूपुर, नेवादा, जगतगंज में एक एक महिला और शिवदासपुर ब्लॉक रोड मंडुआडीह में एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हुआ है। 

इसके अलावा अर्बन पीएचसी अशफाक नगर में एक युवक, रामकृष्ण मिशन लक्सा में एक महिला, जवाहर नगर एक्सटेंशन में एक महिला, नदेसर में एक महिला, पुरुष, बीडीए कॉलोनी बड़ी गैबी में एक पुरुष, बुलानाला में एक महिला, सराय नंदन में एक महिला, सेंट्रल जेल में पुरुष और सुश्रुत हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर बीएचयू में डाक्टर और पैराडाइज स्कूल भगवानपुर में यवक युवक के साथ ही पॉपुलर हॉस्पिटल कैंपस में भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Varanasi coronavirus updates: corona in varanasi More than two corona patients died everyday due to covid-19
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

वहीं बीएचयू में स्टूडेंट हेल्थ सेंटर में एक व्यक्ति, एलडी गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू में एक महिला, सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू में एक युवक और आर के एम हॉस्पिटल में महिला, सिटी लाइन बीएचयू में व्यक्ति, मदर टेरेसा आश्रम शिवाला में एक महिला- एक पुरुष, गांधीनगर एक महिला- पुरुष, लहरतारा में एक युवक, शिवपुर में पांच, लालपुर में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
सीएमओ  ने बताया कि ने बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 2767 हो गई है। जबकि शुक्रवार को 29 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद 1103 मरीजों के डिस्चार्ज, 58 के मौत के बाद अब 1606 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को जिले 1925 सैंपल लिए गए। कुल 50629 सैम्पल में अब तक 41040 की रिपोर्ट मिली है जबकि 9589 रिपोर्ट मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed