{"_id":"5f28d0f5f50f4a6d271f5bfc","slug":"varanasi-corona-news-updates-today-corona-in-varanasi-four-coronavirus-patient-died-in-last-24-hours-found-corona-positive-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Corona Updates: दो दिन में छह लोगों की कोरोना से मौत, बनारस में 3252 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Corona Updates: दो दिन में छह लोगों की कोरोना से मौत, बनारस में 3252 हुए संक्रमित
Tue, 04 Aug 2020 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Aug 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
वाराणसी में मंगलवार की सुबह में एक अधिवक्ता सहित दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई, वहीं 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि कौशल राज शर्मा ने की है। इसके बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3252 हो गई है, जबकि 1700 डिस्चार्ज और 68 की मौत के बाद अब एक्टिव केस 1484 है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली 105 रिपोर्ट में सुबह 11 बजे तक 20 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि लक्सा के लक्ष्मीनगर निवासी 65 वर्षीय और मनोहरपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इससे संक्रमित मरीजों की बीएचयू में मौत हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को कोरोना वायरस से चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार को भी 23 बच्चों समेत 139 कोरोना मरीज मिले थे। पिछले तीन दिनों में ही आठ लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 144 मरीज मिलने और तीन की मौत के बाद सोमवार को चार और मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
संक्रमितों में एसएसपी ऑफिस में तैनात आठ पुलिसकर्मी, ज्ञानवापी के पास तैनात तीन पुलिसकर्मियों, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस के दो लोगों के साथ ही अलग-अलग जगहों के लोग शामिल थे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बांस फाटक निवासी 42 वर्षीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बीएचयू में भर्ती मरीज की मौत हो गई।