फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona news updates today: corona in varanasi 20 coronavirus cases found two corona patient died

Varanasi Cororna Updates Today: आज कोरोना से अधिवक्ता समेत दो की मौत, 20 नए मिले

Tue, 04 Aug 2020 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Aug 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona news updates today: corona in varanasi 20 coronavirus cases found two corona patient died
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह में एक अधिवक्ता सहित दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि कौशल राज शर्मा ने की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को 4 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं मंगलवार की सुबह दो की मौत कोरोना से हुई है। इस महीने में पिछले 4 दिनों में ही 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली 105 रिपोर्ट में सुबह 11 बजे तक 20 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि लक्सा के लक्ष्मीनगर निवासी 65 वर्षीय और मनोहरपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इससे संक्रमित मरीजों की बीएचयू में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 3252 हो गई है, जबकि 1700 डिस्चार्ज और 68 की मौत के बाद अब एक्टिव केस 1484 है।

सोनभद्र जिले मे मंगलवार को एक पुलिसकर्मी समेत 57 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आज मिले 57 लोगों को मिला जिले में अब संक्रमितों की संख्या 693 हो गई है।

पॉजिटिव मिले लोगों में 410 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस अब 283 हो गए हैं। आज मिले मरीजों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है, तो वहीं कुछ को होम आइसोलेशन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed