{"_id":"5f1b31f827bd5e355323f0d3","slug":"varanasi-corona-infected-admitted-in-hospital-in-24-hours-in-every-situation-sampling-will-also-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : हर हाल में 24 घंटे में अस्पताल में भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित, सैंपलिंग भी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : हर हाल में 24 घंटे में अस्पताल में भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित, सैंपलिंग भी बढ़ेगी
Sat, 25 Jul 2020 12:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर के जिला प्रशासन अब नई रणनीति में जुट गया है। इसको लेकर हर दिन समीक्षा हो रही है। हर दिन जहां सुबह आठ बजे सीएमओ, एडिशनल और डिप्टी सीएमओ कमांड कंट्रोल सेंटर पर पहुंचकर कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे वही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब मरीज को हर हाल में 24 घंटे के अंदर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही नियमानुसार होम आइसोलेशन की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को कमिश्नरी स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट लैब में हो रहे सैंपल कलेक्शन के बारे में सभी का पहचान पत्र, प्रमाण पत्र की डिटेल सूचना भरा जाए, जिससे कि सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनसे संपर्क करने में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा कि हर हाल में रिपोर्ट आने के बाद 24 घंटे के अंदर नियमानुसार हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, नोडल अधिकारियों को कोविड पोर्टल का आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर सभी एंबुलेंस के कमांड कंट्रोल सेंटर में मौजूद रहने और प्रशासनिक अधिकारी को यहीं से मरीजों को अस्पतालों में शिफ्ट कराने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन