फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Contract worker removed in case of death of girl due to electric shock notice issued to JE and SDO

Varanasi News: करंट से बच्ची की मौत मामले में संविदा कर्मी को हटाया, जेई, एसडीओ को नोटिस; जानें मामला

Thu, 26 Jun 2025 05:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 05:28 AM IST
सार

वाराणसी के बरईपुर गांव में करंट से बच्ची की माैत मामले में बिजली विभाग के अफसरों ने कार्रवाई कर संविदा कर्मी को नौकरी से निकाल दिया है। उपखंड अधिकारी सेवापुरी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
Varanasi Contract worker removed in case of death of girl due to electric shock notice issued to JE and SDO
करंट लगने से बच्ची हुई मौत मामले में कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: विद्युत वितरण खंड बरईपुर के तहत नेवादा नटबस्ती में करंट लगने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में बिजली निगम ने बुधवार को कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संविदा कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया है। जेई और एसडीओ सेवापुरी से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।

विज्ञापन


नेवादा नटबस्ती में बिजली का तार पिछले कई दिनों से लटक रहा था। ग्रामीणों ने शिकायत भी संबंधित उपकेंद्र पर की थी। इसके बाद भी तार नहीं हटाए गए। 24 जून को खेल रही 10 साल की बच्ची की करंट से मौत हो गई। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ग्रामीण रामअवतार ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधन ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए कुशल संविदा कर्मी शिव कुमार उर्फ छोटू को नौकरी से निष्कासित कर दिया है। तत्कालीन अवर अभियंता रामबाबू चौहान को आरोप पत्र निर्गत किया गया है। उपखंड अधिकारी सेवापुरी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बताया कि मामले में दो सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें शैलेंद्र गौतम अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चिरईगांव और राहुल सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड वाराणसी को शामिल किया गया है। समिति को दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

यह भी बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय की ओर से भी जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में जो भी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी ने पीड़ित परिवार से घर जाकर मुलाकात की और विभाग से नियमानुसार आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed