Varanasi News: बिजली कार्य के दौरान करंट से संविदाकर्मी की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप; परिवार में मातम
Varanasi News: तेलियाबाग में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से चौकाघाट विद्युत विभाग के संविदाकर्मी शिव प्रकाश यादव की मौत हो गई। उन्हें कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना शटडाउन के कार्य कराने का आरोप लगाते हुए विभागीय लापरवाही की जांच और कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित तेलियाबाग में शनिवार को विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से विद्युत विभाग के एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद साथी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे कर्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बिना शटडाउन लिए काम कराने का आरोप लगाया है।
मृतक की पहचान शिव प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो चंदौली जिले के मकोली गांव के निवासी थे और चौकाघाट विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। शनिवार को वह तेलियाबाग क्षेत्र में बिजली लाइन से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने लाइन का शटडाउन लिए बिना ही संविदाकर्मी से कार्य कराया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।