फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

सत्र को नियमित रखना होगी सबसे बड़ी चुनौती

Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के सामने भविष्य का संकट खड़ा है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने भी छात्रों के भविष्य को लेकर चुनौतियां हैं। शासन द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है लेकिन अभी तक विश्वविद्यालयों को शासनादेश नहीं जारी किया गया है। परीक्षा कराए जाने से छात्रों में खुशी है तो शिक्षाविदों ने भी इसका स्वागत किया। शिक्षाविदों का कहना है कि परिस्थिति के अनुसार लिया गया यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

छात्रों का नहीं होना चाहिए नुकसान
महामारी को देखते हुए सितंबर में परीक्षा कराए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि उस दौरान जो हालात होंगे उस हिसाब से ही निर्णय लिए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालयों के सामने आगामी सत्र को नियमित रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। 2001 में भी आईटी बूम के दौरान सत्र नियमित करने की चुनौती विश्वविद्यालयों ने झेली हैं। उस दौरान गर्मी की छुट्टियों को समाप्त कर दिया गया था। अब उसी हिसाब से निर्णय लेने होंगे। छात्रों का हित सर्वोपरि है और उनका नुकसान किसी भी तरह से नहीं होना चाहिए। - प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, पूर्व कुलपति
विज्ञापन

भविष्य के साथ ही संपूर्ण जीवन का भी है प्रश्न
कोविड-19 के इस दौर में शिक्षा व्यवस्था पर सबसे विपरीत प्रभाव पड़े हैं। कई प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने परीक्षा कराने पर असहमति जताई है। वहीं प्रदेश सरकार ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। मेधावी छात्रों में इस घोषणा से खुशी है लेकिन अभिभावक थोड़े चिंतित हैं कोरोना के कारण। हमें यह विश्वास दिलाना होगा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के सभी उपाय मौजूद रहेंगे। भविष्य के साथ ही जीवन का भी प्रश्न है। छात्रों की योग्यता का सही आंकलन होना बेहद जरूरी है। - प्रो. राममोहन पाठक, पूर्व कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन है लेकिन असंभव नहीं
कोरोना संक्रमण काल में परीक्षाएं कराना कठिन तो है लेकिन असंभव नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा मानकों के साथ अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। संकटकाल में हाथ पर हाथ रखकर बैठने से बेहतर है कि आगे बढ़ा जाए। शासन और यूजीसी का यह निर्णय छात्र और शिक्षा के हित में है। चरणबद्ध ढंग से सावधानी बरतते हुए परीक्षाएं कराई जाएं। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए तो परीक्षा कराना नितांत आवश्यक है। नहीं से बेहतर है कि कुछ सकारात्मक होना चाहिए। - प्रो. प्रेम नारायण सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग

प्रतिभा के आंकलन के लिए परीक्षा जरूरी
छात्रों की प्रतिभा का आंकलन करने के लिए परीक्षा तो नितांत आवश्यक है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शासन का आदेश मिलते ही सुरक्षा मानकों और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षाएं कराई जाएंगी। डिविजन तो पूरी जिंदगी भर के लिए होता है तो ऐसी स्थिति में परीक्षा का विकल्प सबसे बेहतर है। छात्रों को उनकी परफार्मेंस के आधार पर ही अंक मिलेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जैसी परिस्थिति होगी वैसा निर्णय लिया जाएगा। - प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, डीन, फैकल्टी आफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed