फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city 200 km new sewer line will be laid in 13 old wards at cost of ₹527 crore

बदल रही काशी: 13 पुराने वार्डों में 527 करोड़ से बिछाई जाएगी 200 किमी नई सीवर लाइन, चार लाख को मिलेगा फायदा

Wed, 14 Jan 2026 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Jan 2026 05:14 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी शहर के 13 पुराने वार्डों में 527 करोड़ से 200 किमी नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। शासन ने इसके लिए हरी झंडी दी है। वहीं बचे हुए पांच वार्डों को इसी सप्ताह कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। इससे चार लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
Varanasi city 200 km new sewer line will be laid in 13 old wards at cost of ₹527 crore
smart city varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन की ओर से 527 करोड़ की लागत से 13 पुराने वार्ड में 200 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पहले चरण में 18 पुराने वार्डों में नई पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि बाकी बचे वार्डों में नई सीवर लाइन बिछाने के प्रस्ताव को इसी सप्ताह कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। ऐसे में हुकूलगंज, नई बस्ती, प्रहलाद घाट, कृतिवाशेश्वर, शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर, काजीपुरा, शिवाला, नगवां, बागाहाड़ा , जंगमबाड़ी, बंगाली टोला वार्ड के 100 मोहल्लों की चार लाख से अधिक आबादी लाभांवित होगी। पाइपलाइन ट्रांस लेस विधि से बिछाने का निर्णय लिया गया है। गड्ढा कर पूरी गली में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

विज्ञापन


जलनिकासी के लिए 200 साल पुराने शाही नाले पर निर्भर
जलनिकासी के लिए शहर 200 साल पुराने ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम (शाही नाले) पर निर्भर है। ड्रेनेज व सीवरेज के लिए नगर निगम के पास शाही नाले का कोई विकल्प नहीं है। शाही नाला व ब्रिटिश के जमाने में बने ईंट के नाले बनारस का बैक बोन माना जाता है। पुराने मोहल्लों में अंग्रेजों के जमाने की सीवर पाइप लाइन होने के कारण जाम व ओवरफ्लो की समस्या रहती है।
विज्ञापन


गंगा घाटों किनारे सीवर जाम की समस्या
खास तौर पर गंगा घाटों के किनारे के मोहल्लों में सीवर जाम रहता है। इसे देख नगर निगम ने 18 वार्डों में सीवर की पाइपलाइन बदलने का निर्णय लिया था। मेयर के निर्देश पर जल निगम ने सर्वे कराया था। निगम ने विस्तृत डीपीआर शासन को भेजा था। मेयर की ओर से लगातार समीक्षा की जा रही थी। शासन ने बनारस की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल निगम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed