{"_id":"64c220b14041e4bb990861c7","slug":"varanasi-boat-news-operation-of-big-boats-started-in-varanasi-with-some-conditions-know-what-are-the-rules-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Boat News: वाराणसी में बड़े नावों का संचालन कुछ शर्तों के साथ शुरू, जानें क्या हैं नियम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Boat News: वाराणसी में बड़े नावों का संचालन कुछ शर्तों के साथ शुरू, जानें क्या हैं नियम?
Thu, 27 Jul 2023 01:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:19 PM IST
सार
सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के मुताबिक सभी यात्री को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनना होगा। जिस मोटर बोट की क्षमता 20 यात्रियों की है उस पर 10 यात्री ही बैठेंगे। बिना लाइफ जैकेट कोई भी मोटर बोट संचालित नहीं करेगा।
विज्ञापन
boat
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। मामले पर गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस और नवीकों की बैठक हुई। इसमें क्षमता से आधी संख्या में सवारी बैठाकर मोटर बोट चलाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sawan Special: शिव के त्रिशूल व सुदर्शन चक्र के टक्कर से प्रकट हुए थे बाबा सेमराध, पुराणों में मिलता है वर्णन
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के मुताबिक सभी यात्री को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनना होगा। जिस मोटर बोट की क्षमता 20 यात्रियों की है उस पर 10 यात्री ही बैठेंगे। बिना लाइफ जैकेट कोई भी मोटर बोट संचालित नहीं करेगा। मोटर बोट का संचालन सुबह छह से शाम पांच बजे तक ही होगा। पांच बजे के बाद सभी प्रकार के नाव का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन