फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Bike-riding miscreants shot driver and Khalasi, police started investigation

वाराणसी : बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी को गोली मारी,  पुलिस ने जांच शुरु की

Tue, 14 Jun 2022 12:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

वाराणसी के लालपुर क्षेत्र में वारदात इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का मानना की इस घटना को लूट के उद्देश्य से अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Varanasi: Bike-riding miscreants shot driver and Khalasi, police started investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक सवार बदमाशों ने लालपुर क्षेत्र में एक डीसीएम चालक और खलासी को गोली मार दी। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ कर जांच कर रही है। सारनाथ क्षेत्र के सरैयां नवापुरा निवासी लालजी पाल (45) डीसीएम ड्राइवर है। उसके साथ चौबेपुर क्षेत्र के रुस्तमपुर का मनीष यादव (27) खलासी का काम करता है। 
विज्ञापन


सोमवार रात ढाई बजे के लगभग दोनों आजमगढ़ में माल उतार कर वाराणसी आए। लालपुर मार्ग स्थित श्रीवास्तव पेट्रोल पंप पर दोनों डीसीएम खड़ा कर बाइक से अपने घर के लिए निकले। थोड़ी दूर बढ़ने पर बाइक सवार बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उन पर गोली चला दी। जो लालजी के सीने और मनीष के पेट में लगी है। किसी तरह से दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पांडेयपुर पुलिस दोनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अब तक कि पूछताछ में वारदात का उद्देश्य लूट करना नहीं निकला है। दोनों के पास पैसे नहीं थे। जो माल इन्होंने आज़मगढ़ में उतारा था उसका भुगतान सीधे कंपनी को किया जाता है। हमलावरों ने लूट करने का कोई प्रयास भी नहीं किया। गोली दूरी से चलाई गई है। पुरानी रंजिश सहित अन्य कारणों को वारदात की वजह मान कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed