फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Auto-rickshaw driver abandons three children road children unable provide details names

Varanasi News: तीन बच्चों को सड़क पर छोड़ भागा ऑटो चालक, नाम के अलावा कुछ नहीं बता पा रहे बच्चे; पहुंची पुलिस

Mon, 27 Jul 2026 02:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 02:48 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर स्थित नेहिया बाजार में एक ऑटो चालक तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चों को थाने ले आई। बच्चों की पहचान राकेश, छोटी और चंचल के रूप में हुई है। परिजनों का पता नहीं चलने पर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Varanasi Auto-rickshaw driver abandons three children road children unable provide details names
बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया बाजार में रविवार सुबह एक ऑटो चालक तीन मासूम बच्चों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक बच्चों को लेने कोई नहीं पहुंचा तो स्थानीय दुकानदार ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम तीनों बच्चों को सुरक्षित चोलापुर थाने ले आई। पुलिस बच्चों के परिजनों की तलाश में जुटी है और आसपास के जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार के अनुसार, रविवार सुबह एक व्यक्ति ऑटो से तीन बच्चों को नेहिया बाजार लाया। उसने बच्चों को चाय की दुकान के पास उतारते हुए कहा कि उनकी मां पीछे आ रही हैं। इसके बाद वह ऑटो लेकर वहां से चला गया। काफी देर तक जब कोई महिला या अन्य परिजन नहीं पहुंचे तो दुकानदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बच्चों से उनके घर, गांव और माता-पिता के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। बच्चों ने अपने नाम राकेश (7), छोटी (6) और चंचल (5) बताए हैं।

पुलिस ने बच्चों के परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के गांवों और ईंट-भट्ठों में पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बच्चों को छोड़कर जाने वाले ऑटो चालक की पहचान की जा सके।

निरीक्षक जगदीश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना जिले के कंट्रोल रूम के साथ-साथ आसपास के जनपदों के पुलिस कंट्रोल रूम को भी भेज दी गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed