{"_id":"66e15fac03c6668add02e00e","slug":"varanasi-anti-corruption-team-arrested-clerk-of-firm-society-and-chits-for-taking-bribe-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: फर्म सोसाइटीज का बाबू चार हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: फर्म सोसाइटीज का बाबू चार हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Wed, 11 Sep 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एंटी करप्शन टीम ने फर्म सोसायटी व चिट्स के बाबू को चार हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घूल लेते पकड़ा गया क्लर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्म सोसायटीज व चिट्स कार्यालय के बाबू अरविंद कुमार गुप्ता को एंटी करप्शन वाराणसी इकाई ने बुधवार को 4000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। टीम ने बाबू के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि संस्था के नवीनीकरण के लिए बाबू ने घूस लिया था।
एंटी करप्शन वाराणसी इकाई के निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि लमही स्थित पुष्पराज कॉलोनी निवासी संजय सिंह ने शिकायती पत्र दिया कि उनकी प्रबोधिनी फाउंडेशन के नाम से संस्था है। लिपिक अरविंद कुमार गुप्ता संस्था के नवीनीकरण के लिए घूस की मांग कर रहा था। घूस नहीं देने पर 22 जुलाई से फाइल लटका कर रखा था।
नवीनीकरण के लिए चार हजार व प्रबंध समिति पंजीकरण की प्रमाणित कॉपी देने के लिए 10 हजार की मांग कर रहा था। धमकाया कि जब तक पैसा नहीं मिलेगा, काम नहीं होगा। शिकायती पत्र के आधार पर ट्रैप टीम बनाई गई, जिसमें शिकायत सही पाया गया।

गोरखपुर तैनाती के समय भी गया था जेल
चार हजार रुपये लेते हुए बाबू अरविंद कुमार गुप्ता को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के पुष्प विला मोनार्क सिटी डिप्टी खेड़ा का रहने वाला है। फिलहाल हुकुलगंज में रहता है। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार राय, सुमित कुमार भारती आदि रहे।
बाबू अरविंद गुप्ता को एंटी करप्शन टीम ने इससे पहले भी वर्ष 2008 में गोरखपुर तैनाती के दौरान रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। जेल में बंद बाबू अरविंद गुप्ता को कई साल बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, जिसका मुकदमा भ्रष्टाचार न्यायालय गोरखपुर में अंतिम चरण में है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन