फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi airport many aircraft circled in the air fuel ran out one diverted to Kolkata

वाराणसी में हवा में चक्कर काटते रहे कई विमान, ईंधन खत्म होने लगा तो एक कोलकाता के लिए डायवर्ट

Fri, 22 Jan 2021 09:12 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Varanasi airport many aircraft circled in the air fuel ran out one diverted to Kolkata
सांकेतिक तस्वीर

हर दिन की अपेक्षा वाराणसी में शुक्रवार सुबह कोहरे की चादर अधिक देर तक तनी रही। लिहाजा उड़ान सेवाएं काफी प्रभावित हुईं। आधा दर्जन विमान हवाई पट्टी का काफी देर तक चक्कर काटते रहे। कुछ विमानों को एयरपोर्ट पर उतरने में एक से डेढ़ घंटे लग गए तो वहीं मुंबई से पहुंचे इंडिगो के विमान का ईंधन खत्म होने लगा तो उसे कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


 एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मुंबई से विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 631 दोपहर 12.20 बजे हवाई पट्टी क्षेत्र में पहुंचा लेकिन मौसम साफ न होने से विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद करीब 20 मिनट बाद यह विमान उतरा। मुंबई से एयर इंडिया का विमान एआई 695 सुबह 11.55 पर पहुंच गया लेकिन धुंध के चलते करीब चार चक्कर लगाने के बाद दोपहर 12.35 बजे उतरा।

विज्ञापन

Varanasi airport many aircraft circled in the air fuel ran out one diverted to Kolkata
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली से इंडिगो विमान 6ई 2136 सुबह 11.30 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में पहुंचा गया लेकिन हवा में छह चक्कर लगाते हुए दोपहर 12.30 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। नई दिल्ली से एयर इंडिया का विमान एआई 406 भी सुबह 11.35 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में पहुंचा लेकिन दोपहर करीब 12.37 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। अहमदाबाद से सुबह 11.25 बजे पहुंचा गो एयरवेज का विमान जी-8 767 दोपहर 12.18 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। हैदराबाद से सुबह 11.30 बजे पहुंचे इंडिगो 6ई 216 विमान भी दोपहर के 12.22 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। बंगलूरू से पहुंचे इंडिगो विमान को हवा में 5 चक्कर लगाना पड़ा। सुबह 11.25 बजे पहुंचे विमान को उतरने में दोपहर 12.15 बज गए।

खत्म होने लगा ईंधन तो कोलकाता डायवर्ट हुआ विमान 

धुंध होने के चलते हवा में एक से डेढ़ घंटे तक चक्कर काटने के दौरान मुंबई से पहुंचे इंडिगो विमान 6ई 831 का ईंधन खत्म होने लगा तो कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। दोपहर 12.56 बजे विमान कोलकाता पहुंचा। वहां से पौने तीन घंटे की देरी से अपराह्न 3.45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर वापस आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed