{"_id":"637c6916a615287e0e2e9aef","slug":"varanasi-agniveer-bharti-ballias-youth-showed-stamina-on-tuesday-3933-candidates-were-successful","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi agniveer bharti: मंगलवार को बलिया के युवकों ने दिखाया दमखम, 333 अभ्यर्थी रेस में सफल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi agniveer bharti: मंगलवार को बलिया के युवकों ने दिखाया दमखम, 333 अभ्यर्थी रेस में सफल हुए
Tue, 22 Nov 2022 02:28 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:28 PM IST
सार
वाराणसी में इन दिनों अग्निवीर भर्ती चल रही है। वाराणसी में कैंट के रणबांकुरा स्टेडियम में भर्ती चल रही है। बुधवार को मऊ के घोसी और बलिया के दो तहसीलों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। बता दें कि अग्निवीर सेना भर्ती छह दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
रेस लगाते बलिया के युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल समेत वाराणसी में इन दिनों अग्निवीर भर्ती चल रही है। वाराणसी में कैंट के रणबांकुरा स्टेडियम में भर्ती चल रही है। इस क्रम में मंगलवार को बलिया के सिकंदरपुर, बंसडीह और बैरिया जनपद के युवकों ने अपना दमखम दिखाया। यहां से 7420 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था जिनमें से 6231 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। वहीं 333 अभ्यर्थी रेस में सफल हुए।
विज्ञापन
अब बुधवार को मऊ के घोसी और बलिया के दो तहसीलों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। बता दें कि अग्निवीर सेना भर्ती छह दिसंबर तक चलेगी।
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी के भी झांसे में न आए।
सफल हुए अभ्यर्थियों को मैदान की दूसरी ओर अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बैठाया जा रहा है। स्कैनिंग सिस्टम के जरिए दस्तावेज का सत्यापन संभव हो पा रहा है। वहीं, रणबांकुरे मैदान के आसपास अभ्यर्थियों की मदद के लिए सेना कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
सफल हुए अभ्यर्थियों को मैदान की दूसरी ओर अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बैठाया जा रहा है। स्कैनिंग सिस्टम के जरिए दस्तावेज का सत्यापन संभव हो पा रहा है। वहीं, रणबांकुरे मैदान के आसपास अभ्यर्थियों की मदद के लिए सेना कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।